फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 9.15 ग्राम हेरोइन समेत कार सवार युवक व महिला गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भोड़ा होशनाक के पास सदर फतेहाबाद पुलिस ने कार सवार हिसार निवासी युवक व महिला को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान हिसार के गांव पीरावांली निवासी जोगिन्द्र सिंह उर्फ बिंद्र व हिसार के गांव न्योली खुर्द निवासी रेणु निवासी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला पकड़े गए युवक जोंगिंद्र उर्फ बिंद्र के साथ रहती है और दोनों मिलकर हेरोइन तस्करी का काम करते है। मामले के मुताबिक थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की टीम पीएसआई सुमित के नेतृत्व में गश्त के दौरान नेशनल हाइवे 9 पर गांव भोड़ा होशनाक से गांव खाराखेड़ी के बीच शेरा ढाबा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव भोडा होशनाक की तरफ से आ रहे एक कार का चालक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और एकदम रोककर मोड़ने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने कार को घेरकर उसे रुकवा लिया। पुलिस ने कार सवार युवक व एक महिला से पूछताछ की तो महिला के कब्जे से 9.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें