फतेहाबाद। फतेहाबाद सदर पुलिस ने गांव मताना के पास कार में सवार एक व्यक्ति को काबू करके उससे नशे की तीन हजार गोलियां बरामद की हैं। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान चंद्रपाल निवासी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस की एक टीम जब गांव मताना के पास गश्त कर रही थी तो आरोपी चंद्रपाल सामने से कार लेकर आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर उसने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली तो उससे नशे की तीन हजार गोलियां बरामद की।