फतेहाबाद। रतिया पुल से रतिया की ओर जाते समय कुलदीप पैलेस के पास हुए हादसे में घायल दरियापुर निवासी सुखराम (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में ढिंगसरा निवासी रविंद्र ने बताया कि 13 नवंबर को उसका साला सुखराम ई-रिक्शा में मजदूरी के लिए जा रहा था। कुलदीप पैलेस के पास सफेद रंग की कार ने ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सुखराम सहित ई-रिक्शा चालक और एक अन्य युवक घायल हो गए। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते सुखराम को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।