टोहाना। गांव डांगरा के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गाजूवाला निवासी रिंकू ने कहा कि वह अपने दोस्त नवीन व प्रवीण के साथ बाइक पर सवार होकर गांव में आ रहा था। जब वह गांव डांगरा के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह तीनों सड़क पर जा गिरे। उसने कहा कि कार चालक मौके से फरार हो गया, वहीं पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद