फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना रिफ्लेक्टर के खड़ी ट्राॅली से टकराई कार, दो व्यक्ति घायल

Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गांव डांगरा के पास सोमवार रात एक कार सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर के खड़ी ट्राॅली से टकरा गई जिससे कार सवार परिवार के दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन

वहीं हादसे की सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार चालक के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव जमालपुर निवासी कार चालक विकास कुमार ने बताया कि वह उकलाना से अपनी कार से टोहाना आ रहा था जब वे गांव डांगरा के पास पहुंचे तो वहां रास्ते में पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली दिखाई नही दी क्योंकि उस पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया था। कार चालक ने बताया कि वह अपने परिवार सहित टोहाना के रास्ते गांव जा रहा था गनीमत रही कि कार की गति धीमी थी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें