फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खाराखेड़ी के पास कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, पति समेत चार घायल

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के पास शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार कई काफी दूर तक लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पंजाब के मुक्तसर निवासी सुखजीत कौर (56) की मौत हो गई। इसके अलावा मृतका के पति बलजीत सिंह व बेटा लखविंद्र सिंह, लवप्रीत सिंह, चालक कुलबीर सिंह घायल हुए हैं। मृतका सुखजीत सिंह अपनी पुत्रवधू को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर परिवार समेत लौट रही थी। घायलों को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के मुक्तसर निवासी बलजीत सिंह कार से पुत्रवधू को छोड़ने के लिए परिवार समेत दिल्ली एयरपोर्ट पर गया था। जब वापस आ रहे थे तो कार में पत्नी सुखजीत कौर, बेटा लखविंद्र सिंह, लवप्रीत सिंह व चालक कुलबीर सिंह था। बताया जा रहा है गांव खाराखेड़ी के पास कार जब पुल से नीचे उतरी तो अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना एंबुलेंस कंट्रोल रूम को दी। एंबुलेंस के जरिये घायलों को अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। यहां पर सुखजीत कौर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को साइड में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें