फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज से 40 दिनों के लिए होगी नहरबंदी, पानी की राशनिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। अगले 40 दिनों तक निश्चित मात्रा में पानी चाहते हैं तो आज से ही पानी की बचत करना शुरू कर दें। रविवार से 14 अप्रैल तक 40 दिनों के लिए नहरबंदी होगी। इसके चलते जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। जानकारी देते हुए कार्यकारी अभियंता सतीश देसवाल ने बताया कि पानी की राशनिंग शुरू कर दी गई है। लोगों को पानी की बचत के लिए जागरूक करना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

इतनी लंबी नहरबंदी की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब ने भाखड़ा मेन लाइन की रिपेयर के लिए क्लोजर की मांग की थी, जिसे भाखड़ा मैनेजमेंट बोर्ड ने अप्रूव कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और आमजन के सहयोग से किसी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी क्योंकि सभी जलघरों में पानी की डिग्गियां भरने के लिए कहा गया है। परिस्थितियों से निपटने के लिए विभाग ने योजना तैयार की है। जिसके अनुसार दो या तीन दिन बाद एक दिन पेयजल आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि आमजन भी पानी की बचत करके लंबी नहरबंदी में सहयोग कर सकते हैं। ऐसा करके लोग खुद परेशानियों से बचेंगे। लोग कार या अन्य वाहन को पानी से न धोएं। घरों की फर्श को साफ करते समय पानी की बचत करें, पोछा लगाया जा सकता है। कपड़ों को एक या दो दिन छोड़कर धोया जा सकता है और अपने नल को खुला ना चलने दे साथ में अगर कोई पानी को व्यर्थ बहाता है तो उसको भी रोके तभी जल को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें