फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी में गलतियां ठीक करने के लिए दो दिन लगेगा कैंप

विज्ञापन
फतेहाबाद में गृहकर बिल को चस्पा करते हुए कंपनी के कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी में गलतियों को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद एक बार फिर से कैंप लगाने जा रहा है। एक और दो जुलाई यानि शनिवार और रविवार को नगर परिषद कार्यालय में त्रुटियों को ठीक करवा सकेंगे। नगर परिषद अधिकारी मौके पर ही गलतियों को ठीक करेंगे। नगर परिषद द्वारा तीन सप्ताह पहले भी दो दिन कैंप लगाया गया था। इस दौरान करीब 263 शिकायतें नगर परिषद के पास त्रुटियों को लेकर आई थी।
विज्ञापन

इस बार लगने वाले दो दिवसीय कैंप में लोग प्रॉपर्टी आईडी में गलत एरिया, गलत नाम, गलत मोबाइल नंबर आदि को ठीक करवा सकेंगे। शहर में करीब 29 हजार प्रॉपर्टी आईडी है। याशी कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के बाद प्रॉपर्टी आईडी में गलतियां मिली थी। कंपनी ने प्री असेसमेंट नोटिस के बाद भी आपत्तियां ली थी। इस दौरान ढाई हजार आपत्तियां मिली थीं।
नगर परिषद के कुल वार्ड : 29
नगर परिषद के पुराने एरिया में प्रॉपर्टी आईडी : 29 हजार
नगर परिषद के एरिया में कुल जनसंख्या : 90 हजार
प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए ये दस्तावेज चाहिए
मृत्यु केस में नाम ठीक करवाने के लिए
एक आईडी जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पीपीपी, पासपोर्ट आदि
मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज जिसमें सेल डीड, ट्रांसफर डीड
मृत्यु प्रमाण पत्र

रिकॉर्ड में प्रॉपर्टी डिटेल ठीक करवाने के लिए
एरिया ठीक करवाने के लिए : सेल डीड, ट्रांसफर डीड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पीपीपी, पासपोर्ट आई
मालिकाना हक से संबंधित : सेल डीड, ट्रांसफर डीड, अलॉटमेंट लेटर
स्वीकृति भवन प्लान की प्रति, साइट प्लान और प्रॉपर्टी फोटो

एजेंसी ने शुरू किए बिल बांटने, त्रुटि का दे सकते हैं आवेदन
गाजियाबाद की एजेंसी ने शहर में गृहकर 2023-24 के बिल बांटने का काम शुरू कर दिया है। एजेंसी के कर्मचारियों ने बुधवार को अग्रवाल कॉलोनी में बिल बांटे। बिल मिलने के बाद अगर प्रॉपर्टी आईडी में या फिर बिल में गलती है तो मौके पर ही कर्मचारी को आवेदन दे सकेंगे। नगर परिषद ने कर्मचारियों को प्रोफोर्मा दिया है। नगर परिषद एजेंसी को 38 रुपये प्रति बिल के हिसाब से भुगतान करेगी।
विज्ञापन

कोट
प्रॉपर्टी आईडी में गलतियों को लेकर दो दिन कैंप लगाया जा रहा है। अगर प्रॉपर्टी आईडी में गलती है तो कैंप में आकर ठीक करवा सकते है। एजेंसी ने डोर-टू-डोर बिल बांटने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें