फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंच पदों के लिए उपचुनाव आज, निर्विरोध निर्वाचित पंचों की शाम को होगी घोषणा

Sat, 08 Jul 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चुनावी अधिकारियों को चुनाव सामग्री देकर रवाना करते हुए पंचायत विभाग के अधिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया। जिले के सात खंडों में 86 पंच पदों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया रविवार को संपन्न होगी। नए पंचों का ऐलान देर शाम तक किया जाएगा। हालांकि, कई गांवों में एक-एक नामांकन आने के कारण पहले निर्विरोध चयन हो चुका है। मगर इसका प्रमाण पत्र रविवार शाम को ही जारी होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 86 पंच और गांव काताखेड़ी के सरपंच पद के लिए उपचुनाव का ऐलान किया गया था। मगर काताखेड़ी में एक बार फिर से सरपंच पद बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया। मगर इस वर्ग का गांव में एक भी मतदाता नहीं है। इस कारण दूसरी बार भी काताखेड़ी में सरपंच का चयन नहीं हो सकेगा। भट्टू कलां खंड में दस, भूना खंड में 11, फतेहाबाद खंड में 13 पंच, खंड जाखल में पांच, खंड नागपुर में 12, रतिया में 23 तथा खंड टोहाना में 12 पंच पद पर रविवार को चयन होगा।
पोलिंग पार्टियां पहुंची गांवों में
गांवों में पोलिंग पार्टियां शनिवार शाम को ही रवाना कर दी गई। रतिया खंड के गांव बादलगढ़ व जाखन दादी में ग्राम पंचायत के 4 पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव होंगे। समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी महेंद्र सिंह व ग्राम सचिव योगेश कुमार ने बताया कि गांव बादलगढ़ में एक पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत जाखन दादी में तीन पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहेगा। रतिया खंड में 23 पंचायत सदस्यों के चुनाव करवाए जाने थे, लेकिन 19 पंचायत सदस्य सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन


भट्टू खंड में दो गांवों में दो पंचों के लिए मतदान आज

भट्टू कलां। भट्टू कलां खंड में दो वार्डों में रविवार को होने वाले पंच पद के उपचुनाव के लिए शनिवार को बूथ पोलिंग पार्टियों को सामान वितरित किया गया। एसईपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि भट्टू खंड के गांव शेखुपुर दड़ौली के वार्ड नंबर आठ में दो उम्मीदवारों के बीच मतदान करवाने को लेकर चार सदस्यीय टीम को सामान दिया गया है। यहां पर पंच पद के लिए मुकाबला विनोद व रणसिंह के बीच होगा। वहीं, गांव बोदीवाली के वार्ड नंबर चार में उर्मिला देवी व नीलम रानी के बीच मुकाबला होगा। दोनों गांवों के दो वार्डों में मतदान के लिए 10 कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। जिसमें चार-चार कर्मचारियों को एक-एक बूथ पर मतदान करवाने के लिए भेजा गया है। जबकि दो कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें