फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सांसद सैलजा पर अभद्र टिप्पणी करने वालों का पुतला फूंका

Sat, 21 Sep 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सिरसा की सांसद सैलजा पर टिप्पणी से नाराज होकर रतिया में पुतला फूंकते अनुसूचित जाति वर्ग के लोग।
विज्ञापन
रतिया। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुमारी सैलजा पर कुछ नेताओं की अभद्र टिप्पणी पर उनके समर्थकों में भारी रोष है। भगत सिंह चौक पर शुक्रवार शाम एकजुट उनके समर्थकों ने अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं का पुतला फूंका। इन लोगों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पुतला फूंक रहे सैलजा समर्थक जगजीत सिंह और अजमेर सिंह आदि ने कहा कि सांसद कुमारी सैलजा राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं। उनके प्रति कई नेताओं ने अभद्र शब्दों का प्रयोग कर जातिगत टिप्पणी की है। इससे कुमारी सैलजा के समर्थकों में काफी रोष है। उन्होंने आरोपी नेताओं के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में 22 सितंबर को उकलाना में बड़ी पंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें