फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ का आतंक, तीन हादसों में 5 लोग घायल

विज्ञापन
Bull panic injured five people in three accidents - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना में एक बार फिर आवारा सांड़ों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। शहर में आवारा सांड़ों की वजह से तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन की गंभीर हालत के चलते उनको अग्रोहा रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार तीन युवक डिंपल, जितेंद्र, अनिल रात्रि अपने घर जा रहे थे तो रेलवे ओवरब्रिज पर अचानक आवारा सांड़ उनके मोटरसाइकिल के आगे आ गया, जिससे चलते मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनको अग्रोहा रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य घटना भूना रोड पर घटित हुई। यहां पर आवारा सांड़ के आगे आ जाने से बिंदर निवासी टोहाना गंभीर रूप से घायल हो गया। बिंदर अपने बाइक पर घर की ओर जा रहा था कि साड़ अचानक बाइक के सामने आ गया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। इसी प्रकार देवीलाल नामक व्यक्ति भी जमालपुर रोड पर साड़ की वजह से हादसे का शिकार हो गया। दोनों को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें