ूना में लोगों को स्कीम की जानकारी देते बीएसएनएल के अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत हाई स्पीड इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए भारत नेट ऊधमी स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में पूरे भारत में चार ब्लॉक को पायलट प्रोजेक्ट ब्लॉक के रूप में चुना है, जिसमें हरियाणा के भारत संचार निगम लिमिटेड हिसार मंडल के अंतर्गत आने वाले फतेहाबाद जिले के भूना ब्लॉक को विशेष रूप से चुना गया है।
भारत संचार निगम लिमिटेड के सहायक महा प्रबंधक (वाणिज्य) सुशील जौहर ने रविवार को भूना में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल इंडिया अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में ऑप्टिकल फाइबर हर ग्राम पंचायत तक पहले ही पहुंचाई जा चुकी है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा यह योजना विशेष रूप से लाई गई है तथा दूर संचार मंत्रालय द्वारा इसकी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आकर्षक योजना में तीन हजार रुपये तक की कीमत का मॉडम व इंस्टालेशन फ्री दिया जाएगा। आरंभिक 75 दिन का किराया 325 रुपये रहेगा व इंटरनेट स्पीड 30 एमबीपीएस रहेगी। यह स्कीम 30 नवंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
सहायक महा प्रबंधक के अनुसार पिछले दिनों भारत दूरसंचार मंत्रालय, भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा विशेष दौरा भूना ब्लॉक के गांवों में इस स्कीम के प्रचार प्रसार के लिए किया गया। इस दौरान