गांव चांदपुरा में डबल मर्डर के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की भीड़।
फतेहाबाद/जाखल। जाखल क्षेत्र के गांव चांदपुरा में मारे गए जगसीर सिंह और मूर्ति के अवैध संबंधों से पूरा परिवार परेशान था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में परिवार के लोगों को पता चला तो मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने खूब समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद नहीं माने।
वीरवार को चांदपुरा पहुंचे मूर्ति के भाई गांव चोटिया निवासी बलबीर सिंह ने कहा कि हमारे लिए बहन उसी दिन मर गई थी, जब उसने ननदोई के साथ प्रेम प्रसंग किया था। पिछले पांच सालों से वह उसके घर नहीं आए हैं, जीजा ने जो किया, वह सही किया। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों ने शादीशुदा होने के बावजूद अवैध संबंध रखकर गलत किया। मूर्ति ने दो बेटियों और जगसीर सिंह ने एक बेटे का भी ख्याल नहीं किया। दोनों के बड़े बच्चे 12-12 साल के हैं। मां की मौत होने और पिता की गिरफ्तारी के बाद दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। इसी तरह जसविंद्र की बहन के परिवार पर भी संकट आ गया है। जगसीर के पिता मिट्ठू सिंह ने मूर्ति के पति जसविंद्र सिंह और उसके दो दोस्त पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
बच्चों का भी नहीं किया ख्याल
ग्रामीणों ने कहा कि दोनों ने शादीशुदा होने के बावजूद अवैध संबंध रखकर गलत किया है। मूर्ति ने दो बेटियों और जगसीर सिंह ने एक बेटे का भी ख्याल नहीं किया। दोनों के बड़े बच्चे 12-12 साल के हैं। अब मां की मौत होने और पिता की गिरफ्तारी होने के बाद दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। इसी तरह जसविंद्र की बहन के परिवार पर भी संकट आ गया है।
कोट
इस डबल मर्डर के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा।
कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, जाखल