फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परमवीर पर तंज कसने के बाद बृजेंद्र ने किया डैमेज कंट्रोल

Thu, 19 Mar 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा टोहाना विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव नन्हेड़ी से होकर रतिया विधानसभा में प्रवेश कर गई। यात्रा के अपने अंतिम कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजेंद्र सिंह गांव समैन में राज्यसभा चुनाव में वोट रद्द होने पर बिना नाम लिए विधायक परमवीर सिंह पर तंज कसा था उसका डैमेज कंट्रोल करते नजर आए। टोहाना विधायक के वोट रद्द होने पर बृजेंद्र सिंह ने कहा था कि बीजेपी ने पांच विधायकों की वोट तो खरीद ली और चार की वोट रद्द करवा दी। इसमें तीन की तो रद्द होना मान सकते हैं लेकिन परमवीर सिंह की वोट को सही तरीके से फोल्ड न करने के कारण रद्द करना बताया गया है जो बिल्कुल भी सही नहीं है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी को यह नहीं पता था कि उनके विधायक की वोट भी रद्द हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें