फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजरावांखुर्द के पास कैंटर से गोवंश बरामद, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर पुलिस ने वीरवार व शुक्रवार की दरमियानी रात को गांव हिजरावांखुर्द के पास कैंटर में ठूंसकर भरे 13 सांड व गायें बरामद की हैं। कैंटर में गोवंश का मुंह बांधकर उनको बुरी तरह से ठूसा हुआ था, जिस कारण दो सांडों व तीन गायों की मौत हो चुकी थी। कैंटर चालक पुलिस को देखकर कैंटर खड़ा करके भाग गया। इस मामले में पुलिस ने गांव हिजरावांखुर्द के लक्ष्मण दास की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव हिजरावांखुर्द निवासी पूर्व पंच लक्ष्मणदास ने बताया कि वीरवार व शुक्रवार की दरमियानी रात को वह अपने खेत में जा रहा था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि पंजाब की ओर से गोवंश से भरा एक ट्रक गायों व सांडों को वध के लिए दिल्ली लेकर जा रहे हैं। सूचना पाने के बाद उसने डायल 112 को फोन कर दिया। पुलिस टीम गांव पहुंच गई और गांव के मंदिर के पास नाका लगा दिया। जैसे ही कैंटर गांव के पास आया तो पुलिस टीम व गोरक्षकों को देखकर कैंटर का चालक कैंटर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जब कैंटर को चेक किया गया तो उसमें 13 गोवंश को ठूंस ठूंसकर भरा हुआ था। इनमें दो सांडों व तीन गायों की मौत हो चुकी थी। शेष बची पांच गायों व तीन नंदियों को उतारकर नंदीशाला में पहुंचाया गया। फतेहाबाद सदर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें