फतेहाबाद। दो दिन पहले मेहुवाला माइनर से बरामद हुए शव की पुलिस ने पहचान कर ली है। मृतक की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ निवासी 28 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तरसेम सिंह ने नामालूम कारणों के चलते नहर में छलांग लगाई थी। पुलिस ने तरसेम सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं दूसरे मामले में मेहुवाला माइनर में मिले शव की भी पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। युवक की पहचान पंजाब के ही लुधियाना निवासी अमनदीप पुत्र समराज के रूप में हुई है। नहर में नहाते समय युवक पानी में बह गया था, जिसके बाद शव एक दिन पहले मेहुवाला माइनर से बरामद किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।