फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सर्विस स्टेशन के रैंप से बोलेरो चंद्रावल माइनर में गिरी

Mon, 24 Jul 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। कुलां रोड पर वाशिंग करते समय एक बोलेरो पीछे की दिशा में रैंप से चंद्रावल माइनर में जा गिरी। वाहन वाशिंग कर्मचारी हनुमान सिंह के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे। माइनर से बोलेरो को करीब एक घंटे बाद हाइड्रो मशीन से बाहर निकाला गया। बोलेरो के परखचे उड़ गए थे। पुलिस ने सर्विस स्टेशन के संचालक व गाड़ी मालिक से मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर उन से बातचीत की। मगर, दोनों पक्षों ने ही पंचायती तौर पर समझौते की बात कहकर कार्रवाई करवाने से इन्कार कर दिया।
गांव ढाणी डूल्ट निवासी लीलूराम सोनी ने एक दिन पहले ही रविवार को बोलेरो खरीदी थी। उसको लेकर वह सोमवार को कुलां रोड पर बच्ची सर्विस स्टेशन पर वाशिंग करवाने आया था। लीलू राम ने रैंप पर बोलेरो चढ़ाकर हैंड ब्रेक लगा दिया। मगर, जब बोलेरो की वाशिंग करते समय हैंडब्रेक खोला तो रैंप से तेज गति में गाड़ी पीछे दौड़ती हुई चंद्रावल माइनर में जा गिरी। इसी दौरान हनुमान सिंह भी गाड़ी के साथ घसीटता हुआ दूर तक जा पहुंचा। इससे उसके पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें