फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में डूबी पंजाब की तीन महिलाओं में से एक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। पंजाब क्षेत्र के गांव हरिगढ़ गेल्या में भाखड़ा नहर में ट्रैक्टर सहित डूबी तीन महिलाओं में से तीसरे दिन एक का शव बरामद हुआ है। भाखड़ा नहर में टोहाना सिंचाई विभाग के कार्यालय से कुछ दूरी पर गोताखोरों को 32 वर्षीय महिला कमलेश का शव मिला है। अभी भी 18 वर्षीय पायल और 30 वर्षीय गीता का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 13 महिला खेत मजदूरों व एक चालक सहित ट्रैक्टर पंजाब के हरिगढ़ गेल्या क्षेत्र में भाखड़ा नहर में जा गिरा था, जिनमें से चालक व अन्य महिलाओं को लोगों ने बाहर निकाल लिया जबकि तीन महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग पाया था। बाद में एनडीआरएफ की टीम के नेतृत्व में तीन दिन से सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें