फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाइक सवारों ने महिला से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के हिसार बाईपास रोड स्थित कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स का बाइक सवार तीन युवक मोबाइल छीन कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के संगरूर जिले के गांव गुलाढी की रहने वाली अनिल रानी ने बताया कि वह कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर कार्य करती है, 26 नवंबर को साय करीबन 6 बजे अस्पताल से छुट्टी होने के बाद में बस स्टैंड की तरफ जा रही थी तो यूनिक मॉल के पास पहुंचने पर उसने अपने पति को फोन मिलाया और वह बात करने लगी तो सामने से एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और हिसार बाईपास की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें