टोहाना। अपने घर का ताला खोल रही महिला के गले से मोटरसाइकिल सवार युवक दो तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला ने लिखित शिकायत शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर सात निवासी रितु ने बताया कि वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर आई। जब वह अपने घर का ताला खोल रही थी तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए। जिनमें से एक ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली तथा चौक की तरफ फरार हो गए। उसने बताया कि आरोपी उसकी दो तोले की सोने की चेन छिनकर ले गए। थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि महिला के गले से चैन छिनकर ले जाने का मामला सामने आया है। केस को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद