फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिनी बाईपास पर बाइक सवार ने महिला वकील से छीना बैग

Fri, 15 Mar 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास पर मोटरसाइकिल सवार युवक स्कूटी सवार महिला वकील से लैपटॉप का बैग छीनकर फरार हो गए। महिला वकील भोडिय़ा खेड़ा से जिला न्यायालय में जा रही थी। मामले में शहर पुलिस ने महिला वकील निकिता पदम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट निकिता पदम ने बताया कि वह जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करती है। शुक्रवार सुबह अपने गांव भोडिय़ा खेड़ा से जिला न्यायालय फतेहाबाद स्कूटी से जा रही थी। जब मिनी बाईपास पर योग नगर के कट के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर आया युवक स्कूटी के पायदान पर रखे बैग को छीनकर फरार हो गया। बैग में लैपटॉप व कोर्ट संबंधित दस्तावेज थे। जब उसने पीछा किया तो युवक धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें