फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार संगरूर निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मूनक रोड पर आवारा पशु बाइक के आगे आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार पंजाब के संगरूर निवासी 26 वर्षीय विनोद अपने किसी कार्य के लिए टोहाना आ रहे थे कि अचानक आवारा पशु के बाइक के आगे आ गया जिससे हादसा हो गया। बाइक सवार शख्स सड़क पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी एएसआई महेंद्र ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा उसके पिता गोपी राम के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी एएसआई महेंद्र ने बताया कि सुबह के समय उनके पास सूचना आई थी कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें