फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ढाणी ठोबा मोड़ पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक सतनाम सिंह की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहीं. पुलिस ने गांव भूंदड़वास निवासी सतनाम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई सेवक सिंह के बयान के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सेवक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसका भाई सतनाम सिंह, सतबीर उर्फ सुखबीर व हरजिंद्र किसी काम से फतेहाबाद आए हुए थे। ढाणी ठोबा मोड़ पर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सतनाम सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें