फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव भट्टू कलां के समीप ढाबी कलां रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव फेफाना निवासी करीब 25 वर्षीय हवाई सिंह राज मिस्त्री था। वह काम देखने के लिए भट्टू कलां आया हुआ था। शुक्रवार रात को वापस जाते समय संतुलन खोकर मोटर साइकिल सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हवाई सिंह के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें