फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव कंवलगढ़ में मोटरसाइकिल से बेसहारा पशु के टकराने से रत्ताखेड़ा निवासी 21 वर्षीय अजय कुमार की मौत हो गई। वीरवार को पुलिस ने मृतक अजय के भाई कमल के बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्ट मार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई कमल ने बताया कि उसका भाई अजय पिछले तीन माह से गांव कंवलगढ़ में अपनी मौसी के पास रह रहा था। वह ढाणी से गांव की तरफ मोटरसाइकिल पर आ रहा था। रास्ते में गुरुद्वारा के पास बेसहारा पशु रोड के बीच खड़ा था। इससे उसका मोटरसाइकिल टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले आए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें