कुलां। टोहाना रोड पर पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गया। राहगीरों ने उसे गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से टोहाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलां चौकी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार टोहाना में माता वाली गली में रहने वाला 60 वर्षीय मुख्त्यार सिंह पुत्र करनैल सिंह रविवार सुबह करीब पांच बजे अपनी बाइक पर सवार होकर रतिया की ओर जा रहा था, जबकि रास्ते में गांव कुलां में पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चौकी प्रभारी कपिल देव ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद