टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित संगम अस्पताल के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति एक युवक का मोबाइल छीनकर ले गए। इसके बाद शिकायत शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुलसी नगर निवासी बब्बु सिंगला ने बताया कि 23 फरवरी को सांय करीबन चार बजे वह चंडीगढ़ रोड नहर पुल से संगम अस्पताल की तरफ फोन पर बात करता हुआ आ रहा था, जब वह संगम अस्पताल की तरफ मुड़ा तो बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल छीनकर ले गए। संवाद