फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मजदूरी कर लौट रहे दो युवकों की बाइक ट्राली से टकराई, 1 की मौत

Sat, 22 Jun 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर से मजदूरी करके अपने गांव भिरड़ाना लौट रहे 2 युवकों की बाइक गांव बरसीन के पास ट्राली से टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अग्रोहा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भिरड़ाना निवासी करीब 30 वर्षीय गोल्डी और बंसी फतेहाबाद में मजदूरी करते थे। शनिवार देर शाम को मजदूरी करके वापस अपने गांव जा रहे थे कि इसी दौरान गांव बरसीन के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गोल्डी को मृत घोषित कर दिया जबकि बंसी को अग्रोहा रेफर कर दिया। मृतक गोल्डी विवाहित था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें