फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दौलतपुर के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में फतेहाबाद सदर पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार रात को अपनी कार से अपने गांव हिजरावांकलां जा रहा था। रात को करीब नौ बजे जैसे ही उसे दौलतपुर रोड पर शिवमंदिर को क्रॉस किया तो पीछे से गांव कार चालक तेजगति से कार चलाता हुआ आया और गाड़ी चालक ने थोड़ी दूर पर बाइक चालक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। उसने कार से उतरकर देखा तो यह विक्रम निवासी हिजरावांकलां था, जो उसका चाचा लगता है। उसने राहगीरों की मदद से विक्रम को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसके चाचा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें