फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धुंध के कारण बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया-सरदूलगढ़ रोड पर गांव रत्ताखेड़ा के पास सोमवार देर रात घनी धुंध के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर पानी के नाले पर बनी पुलिया से टकरा गया। हादसे में मोटरसाइकिल चालक सुंदर दास (40) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रत्ताखेड़ा निवासी विनोद ने बताया कि उसका छोटा भाई सुंदर दास खुद का ट्रक चलाता था। सोमवार देर रात्रि ट्रक को लोड करके रतिया खड़ा किया था और खुद अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ढाणी की तरफ आ रहा था। घनी धुंध होने के कारण उसने बाइक को मोड़ा तो मोटरसाइकिल पानी के नाले पर बनी हुई पुलिया से टकरा गया, जिस कारण से गहरी चोटें लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विनोद के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली
रात को बाइक टकराने के बाद सुंदर दास थोड़ी दूर पुलिया के पास जाकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसकी मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त स्थान आसपास के कुछ युवकों ने देखा तो उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी तथा एंबुलेंस बुलाकर शव नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को नागरिक अस्पताल आने का आह्वान किया गया। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर सुंदर दास का भाई विनोद और उसके परिजन नागरिक अस्पताल में आ गए। हालांकि एक बार परिजनों ने सुंदर दास की मौत को संदिग्ध बताया तथा पुलिस को साथ लेकर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें