फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 23 Jun 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव शहीदांवाली के जलघर के सामने बाइक सवार की पेड़ से टक्कर हो गई। मृतक की पहचान गांव सरवरपुर निवासी रमेश कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

रमेश कुमार गांव शहीदांवाली के बस स्टैंड पर किसी काम से आया था। जब वह घर लौट रहा था तो थोड़ी ही दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने उसके परिजनों को सूचित किया और उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सक के अनुसार मौके पर खून ज्यादा बहने के कारण रमेश कुमार की मौत हो गई। रमेश कुमार विवाहित था। उसके दो बच्चे भी हैं। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। दरियापुर पुलिस चौकी ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें