टोहाना। नशा तस्करी के आरोप में सीआईए टीम ने अफीम सहित बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिब्बी निवासी मक्खन राम बताया है। थाना सदर में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए स्टाफ टोहाना की टीम एएसआई दलवीर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान नलका ढाणी में बस स्टैंड के पास कुलां रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। उक्त युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। इस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। संवाद