फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद हलके की राजनीतिक महाभारत का रणक्षेत्र बना भट्टू

Mon, 30 Sep 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू ​स्थित रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
विज्ञापन

फतेहाबाद। राजस्थान की सीमा के साथ लगता बागड़ी बेल्ट भट्टू इन दिनों फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक महाभारत का रणक्षेत्र बना हुआ है। हर राजनीतिक दल का प्रत्याशी भट्टू बेल्ट में अपनी पकड़ बढ़ाने में जुटा हुआ है। यही कारण है कि यहां बड़े नेताओं की आवाजाही लगी हुई है।
अधिकांश प्रत्याशी भी आए दिन किसी न किसी गांव में कार्यक्रम बनाकर भट्टू क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि जो भट्टू में बढ़त बना लेगा, उसके लिए विधायक की सीट जीतने में आसानी होगी। दरअसल, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 57 गांव आते हैं। इनमें भट्टू खंड के 22, फतेहाबाद खंड के 26 और भूना खंड के 9 गांव शामिल हैं। भट्टू पहले खुद विधानसभा क्षेत्र रहा है। मगर 2005 के बाद हुए परिसीमन के दौरान भट्टू हलका खत्म करके इसके गांवों को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में जोड़ दिया गया। पिछले 15 साल से फतेहाबाद की विधायकी की गद्दी सौंपने में भट्टू का अहम रोल रहता है।
विज्ञापन


जाट समाज का सबसे बड़ा वोट बैंक
आंकड़ों के अनुसार भट्टू बेल्ट में करीब 70 हजार मतदाता हैं। इनमें से 50 हजार मतदाता अकेले जाट समाज के हैं। इस बार कांग्रेस, इनेलो, जजपा व आम आदमी पार्टी ने जाट समाज से प्रत्याशी उतारे हैं। जजपा और आप के प्रत्याशी तो भट्टू क्षेत्र के गांवों के रहने वाले हैं। इनमें जजपा प्रत्याशी सुभाष गोरछिया बड़े गांव पीलीमंदोरी जबकि आप प्रत्याशी कमल बिसला गांव ठूइयां के निवासी हैं। कांग्रेस व इनेलो प्रत्याशी के लिए भी भट्टू के जाट मतदाताओं को साधना बेहद जरूरी है। ऐसे में इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला के अतिरिक्त अभय चौटाला भी इस क्षेत्र में पूरा जोर लगा रहे हैं। अब तो खुद इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी चुनाव प्रचार में आएंगे।

हर बड़े नेता की हो रही जनसभा
भट्टू क्षेत्र में अब तक राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान से कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, जजपा नेता दुष्यंत चौटाला जनसभाएं कर चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद हर रोज इस क्षेत्र के किसी न किसी एक गांव में पहुंच रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह भी लगातार गांवों में दौरे कर रहे हैं।
विज्ञापन


ताऊ देवीलाल, प्रो. संपत सिंह, मनीराम गोदारा जैसे दिग्गज रह चुके विधायक
भट्टू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल, पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह व पूर्व गृह मंत्री मनीराम गोदारा जैसे दिग्गज नेता विधायक रह चुके हैं। 1977 के चुनाव में ताऊ देवीलाल ने यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1980 के उपचुनाव में कांग्रेस (आई) से रण सिंह बैनीवाल विधायक बने। इसके बाद 1982 में प्रो. संपत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधायक बने। प्रो. संपत सिंह सबसे लंबे समय तक भट्टू के विधायक रहे। वह इसके बाद 1987 व 1991 में भी विधायक चुने गए। साल 1996 में हरियाणा विकास पार्टी से मनीराम गोदारा विधायक बने। फिर 2000 में इनेलो से प्रो. संपत सिंह चौथी बार विधायक बने। साल 2005 में आखिरी बार प्रो. संपत सिंह को हराकर कांग्रेस के कुलवीर बैनीवाल विधायक बने। इसके बाद प्रो. संपत सिंह ने नलवा हलके की ओर रुख कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें