फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनुसूचित जाति लाभार्थियों को अनुदान पर मिलेगा सोलर सिस्टम

Thu, 29 Feb 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग आईएवाई व पीएमएवाई योजना के अंतर्गत निर्मित मकानों में रोशनी के लिए सोलर होम लाइट सिस्टम अनुदान पर देगा। योजना के अंतर्गत एक अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2023 तक के दौरान जिन अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के मकान बने हैं, वह लोग इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। सोलर सिस्टम पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त अजय तोमर ने बताया कि यह योजना नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा (हरेडा) द्वारा क्रियान्वित की जा रही है तथा इस समय तक 45 सोलर होम लाइट सिस्टम जिला फतेहाबाद के लाभार्थियों में अनुदान दर पर वितरित करने के लिए प्राप्त हो चुके हैं। इस एक सिस्टम की कुल लागत 14,250 रुपये है, जिस पर कुल 10,000 रुपये की सब्सिडी हरियाणा सरकार दे रही है।
अनुसूचित जाति से संबंधित आईएवाई व पीएमएवाई (ग्रामीण) योजना के लाभार्थी अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में केवल 4,250 रुपये जमा करवाकर यह सोलर होम लाइट सिस्टम को प्राप्त कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस एक सिस्टम के साथ लाभार्थी को 75 वॉट का एक सोलर मॉड्यूल, 30 एएच की एक बैटरी, 5-5 वॉट के दो एलईडी बल्ब, 15 वॉट का एक टेबल पंखा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें