फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कागजों से निकल कर तालाबों तक नहीं पहुंची सुंदरता

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव मेहूवाला में गाद व घास से भरा तालाब।
विज्ञापन
फतेहाबाद। तालाबों की सुंदरता बढ़ाने के सरकारी दावे हकीकत से कोसों दूर हैं। सरकार तालाबों के सुंदरीकरण का दावा कर रही है। मगर गांवों में तालाबों की सफाई तक भी बेहतर तरीके से नहीं हो पा रही है। नई पंचायतों के गठन के बाद कुछ गांवों के सरपंचों ने एस्टीमेट बनाकर पंचायती राज विभाग को दे भी रखे हैं। मगर कागजों से निकल कर सुंदरता तालाबों तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर माह में आई भारी बारिश के कारण 28 गांवों के तालाब सफाई न होने के कारण ओवरफ्लो हो गए थे, जिस कारण आबादी में कई दिनों तक पानी भरा रहा था। सिंचाई विभाग को इन गांवों से पानी निकालने में काफी समय लगा था। यही नहीं भूना कस्बे में तो जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए थे और आधी आबादी छह फुट तक पानी से घिर गई थी। पिछले साल की इस त्रासदी के बावजूद भी गांवों में जोहड़ों की सफाई नहीं हो रही है। जिस कारण एक बार फिर ग्रामीण पिछले साल गांवों के आबादी वाले क्षेत्रों में हुए जलभराव को लेकर काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। संवाद
पिछले साल यह गांव हुए थे प्रभावित
पिछले साल जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण फतेहाबाद खंड़ के गांव बड़ोपल, चिंदड़, चनकोठी, खुंभर, रतिया के गांव जांडवाला सोतर, हड़ोली, मढ़, भरपूर भूना के गांव दहमन, डूल्ट, गोरखपुर, नहला, मोचीवाली, जांडलीखुर्द, बैजलपुर, नाढ़ोड़ी, दिगोह, जांडलीकलां, चंद्रावल तथा कुलां के गांव दिवाना, गुल्लरवाल, धारसूलकलां, लहरियां, कानीखेड़ी, रहनखेड़ी, भड़ी, रसूलपुर में जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण आबादी वाले क्षेत्र में पानी भर गया था। वहीं अन्य गांवों में भी जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण पानी खेतों में भर गया था।
विज्ञापन



83 में से मात्र सात तालाबों का ही हुआ सुंदरीकरण
प्रदेश सरकार द्वारा तालाब सुंदरीकरण योजना के तहत जिले के 83 गांवों के तालाबों का सुंदरीकरण किया जाना है। इनमें स्वच्छ पानी भरने के अलावा तालाबों के चारों ओर चहारदीवारी के साथ-साथ पौधरोपण भी किया जाना है। मगर अब तक मात्र सात गांवों में ही जोहड़ों का सुंदरीकरण हो पाया है।

खंड विकास कार्यालय में दे रखा है प्रस्ताव : सरपंच
हमारे गांव में तालाब का पानी बारिश के दिनों में ओवरफ्लो हो जाता है। इसकी सफाई व सुंदरीकरण का एस्टीमेट पंचायत विभाग को दिया हुआ है, लेकिन अभी तक काम आरंभ नहीं हुआ है। आगे बारिश के दिनों में समस्या आ सकती है।
-एडवोकेट दलबीर वर्मा, सरपंच, गांव मताना

गांव में पिछले साल तालाब के ओवरफ्लो होने के कारण बारिश का पानी आबादी तक आ गया था। इसकी सफाई का एस्टीमेट बनाकर पंचायत विभाग को भेजा गया है। अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
-मोहन गढ़वाल, सरपंच, गांव अकांवाली
कोट
गांवों में जोहड़ों के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। पहले चरण में 83 गांवों के तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। अभी तक सात तालाबों का सुंदरीकरण किया जा चुका है। आने वाले दिनों में जोहड़ों की सफाई व तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

-देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें