फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटी, करीब 60 फुट में आई दरार

Thu, 20 Apr 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव बनमंदोरी के समीप टूटी डिस्ट्रीब्यूटरी नहर से बहता पानी।
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव बनमंदोरी के समीप बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूट गई। इससे नहर की पटरी में करीब 60 फुट चौड़ी दरार आ गई। तेज बहाव के कारण करीब 60 से 70 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। नहर टूटने की सूचना मिलने पर नहरी विभाग ने नहर से पानी बंद करवा कर पटरी को पाटने का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को गांव बनमंदोरी के समीप बुर्जी नंबर आरडी 13120 राइट के समीप बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूट गई। किसान विक्रम, शमशेर, विजय सिंह, महाबीर ने बताया कि नहर के टूटने से उनके खेतों में पानी भर गया। इससे उनके कुछ खेतों में गेहूं की काटी गई फसल की ढेरियां जबकि कुछ खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। उन्होंने बताया कि करीब 60 से 70 एकड़ में पानी भर गया। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता ताराचंद ने बताया कि नहर टूटने की सूचना मिलते ही नहर में पानी बंद करवा दिया था। वहीं टूटी नहर की पटरी को पाटने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। नहर की पटरी को बांधने के बाद नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें