भाखड़ा नहर से निकलने वाली ब्रांच नहर का टूटा किनारा।
टोहाना। शहर के बलियाला हेड से कमाल वाला फाटक के पास निकलने वाली नहर का किनारा टूटने से कुछ पानी खेतों में चला गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने नहरी विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर किनारे के मिट्टी से ठीक किया।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय बलियाला हेड से दो सौ मीटर दूरी पर ब्रांच नहर का किनारा टूटने से पानी रेल पटरी के नीचे से खेतों में चला गया, जिसकी ग्रामीणों ने सूचना बेलदार को दी। बेलदारों की सूचना विभाग के जेई राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर नहर के चैनल को बंद कराकर पानी बंद करवा दिया। उस उपरांत विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से मिट्टी को भर दिया है तथा बुधवार को पक्का किया जाएगा। वहीं इस पानी के जाने से करीब चार एकड़ में धान फसल खराब हुई है।
कोट
नहर का किनारा टूटने की सूचना विभाग के बेलदारों द्वारा दी गई थी जिसके बाद उसे मिट्टी से भर दिया है तथा बुधवार को पक्का किया जाएगा।
-राजीव कुमार, जेई नहरी विभाग टोहाना।