फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने शहर के एक बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जिले के एक किसान ने 9 लाख रुपये का पूरा लोन चुकाने के बावजूद बैंक प्रबंधन किसान को एनओसी जारी नहीं कि। इसको लेकर किसान संगठन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के जिला प्रधान निर्भय रतिया ने बताया कि किसान ने समय पर अपनी सभी किस्तें चुकाई हैं, फिर भी बैंक न केवल एनओसी देने से इंकार कर रहा है, बल्कि किसान को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रहा है। यूनियन ने साफ चेतावनी दी कि यदि बैंक प्रबंधन तुरंत किसान को एनओसी जारी नहीं करता, तो उसे 9 लाख रुपये ब्याज समेत वापस करने होंगे।धरने के दौरान बैंक का घेराव किया गया और कर्मचारियों को वहीं रोके रखा गया। यूनियन ने घोषणा की है कि जब तक किसान को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।