फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बैंककर्मी की मौत

विज्ञापन
बैंककर्मी सज्जन कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। गांव लहरिया में जोहड़ के साथ पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब जाने से बैंककर्मी की मौत हो गई है। वह शुक्रवार रात को बारिश के दौरान भूना-जाखल सड़क पर अपने घर पैदल जा रहा था। मगर जोहड़ के नजदीक पानी से भरे हुए एक गहरे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जोहड़ के पास एक पानी से लबालब गहरे गड्ढ़े में उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि जब वह घर आ रहा था तो बारिश के पानी की वजह से जोहड़ के पास गहरे गड्ढा दिखाई न देने के कारण उसकी गिरने से मौत हुई है। गांव लहरिया निवासी नवीन ने बताया कि उसके पिता सज्जन कुमार अंबाला बैंक में नौकरी करते थे और एक दिन पहले ही छुट्टी पर आये थे। शुक्रवार रात को वह गांव से पैदल घर आ रहा थे। गांव के जोहड़ के पास गुजरते समय वह गहरे पानी से भरा गड्ढा देख नहीं पाया और उसमें जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। रात में कई जगहों पर तलाश की लेकिन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें