टोहाना। शहर के कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने का काम करने वाले व्यक्ति की गाड़ी से कोई आरोपी रुपयों से भरा बैग चुराकर ले गया। इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और केस दर्ज कर लिया। बैग में एक लाख तीस हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस को दिए बयान में तुलसी नगर निवासी बिसंबर ने बताया कि वह पिकअप गाड़ी चलाता है, जिसके माध्यम से गांव व शहर में कोल्ड ड्रिंक सप्लाई का कार्य करता है। उसने बताया कि बुधवार रात दस बजे वह एसके इंटरइजेज के संचालक हरीश की दुकान पर मिलने के लिए रुका और उसके साथ दो मजदूर भी थे। उसने बताया कि जब वह आधा घंटा बाद आया तो देखा कि उसकी गाड़ी में रखा बैग कोई चुराकर ले गया है। बिसंबर के अनुसार बैग में 1,30,000 रुपये की नकदी थी। संवाद