फतेहाबाद के रतिया रोड बारिश से जल भराव से गुजरते वाहन चालक।
फतेहाबाद। जिले में पिछले तीन दिनों से रोजाना बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और फसलों को भी फायदा होगा। जिले में ओवरऑल 5 एमएम बारिश हुई तो अकेले फतेहाबाद शहर में 14 एमएम बारिश सड़कों पर जल भराव हो गया। वहीं कुलां और भूना में बूंदाबांदी ही हुई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इस साल जिले में औसत बारिश से कम बारिश हुई थी। इस कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे और किसानों को बार-बार फसलों की सिंचाई करने के बाद भी फसलें मुरझा रही थीं, मगर बारिश के बाद अब किसानों ने किसानों ने राहत महसूस की है। वहीं बारिश के दौरान पार्काें और गली मोहल्लों में बच्चे खुशी मनाते दिखे। शहर में हुई बारिश के कारण बाजारों में जलभराव होने से आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान शहर के तुलसीदास चौक, जवाहर चौक, फव्वारा चौक, स्वामी नगर, लाल बत्ती चौक और रतिया रोड पर जलभराव हुआ। जिसके के कारण दुकानदारों का काम प्रभावित हुआ।
यहां हुई इतनी बारिश
फतेहाबाद :14 एमएम
जाखल : 7 एमएम
भट्टू कलां : 2 एमएम
रतिया : 4 एमएम
टोहाना : 2 एमएम
कुलां : 0 एमएम