टोहाना। शहर की गीता कॉलोनी की रहने वाली एक महिला को उसके भतीजे ने कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद महिला को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने सोनू नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 62 साल के इंद्र ने बताया कि पांच मार्च को रात करीब साढ़े 11 बजे उसका भतीजा सोनू शराब के नशे में तेज गति से गाड़ी चलाकर आया और उसकी पत्नी बिमला के साथ गाली-गलौज करने के बाद गाड़ी से टक्कर मार दी जिससे उसकी पत्नी सड़क पर जा गिरी। इंद्र ने बताया कि उसके बाद उसकी पत्नी को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां सिर में चोट लगने पर अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है।