फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसा रहा तीमारदार

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगी लिफ्ट। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल की लिफ्ट में दिक्कत आने के कारण बंद हो गई और मरीज का तीमारदार 20 मिनट तक उसमें फंसा रहा। लिफ्ट में दिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया लेकिन वह बंद मिला। तीमारदार ने इस बार में परिजनों को सूचना दी, इसके बाद परिजन स्टाफ के पास पहुंचे और स्टाफ ने लिफ्ट को दोबारा बंद करके स्टार्ट किया। इसके बाद लिफ्ट शुरू हुई और अंदर फंसा तीमारदार बाहर निकल पाया।
विज्ञापन

बता दें कि भट्टू क्षेत्र निवासी एक मरीज नागरिक अस्पताल में मेल वार्ड में दूसरी मंजिल पर दाखिल है। उसके साथ आया तीमारदार सुदेश रात को करीब 9 बजे लिफ्ट के जरिये नीचे दूसरी मंजिल पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल पर जाकर लिफ्ट बंद हो गई और गेट नहीं खुला। इसके बाद उसने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की तो वह नंबर बंद मिला। इसके बाद उसने परिजनों को फोन पर लिफ्ट में फंसे होने की सूचना दी। परिजनों ने स्टाफ को बताया। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने लिफ्ट को बंद करके दोबारा चलाया। इसके बाद गेट खुल पाया और अंदर फंसा तीमारदार बाहर निकल पाया। कर्मचारियों ने बताया कि तीन से चार बार बटन दबाने से लिफ्ट बंद हो जाती है।
25 लाख से लगी है लिफ्ट, नहीं है ऑपरेटर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब दो करोड़ से आईसीयू तैयार की गई है। यहां लाए जाने वाले गंभीर मरीजों के लिए 25 लाख से लिफ्ट लगाई गई है। लिफ्ट पहले भी तकनीकी खराबी के कारण बंद रह चुकी है। अभी हाल ही में करीब डेढ़ माह तक लिफ्ट बंद रही थी और अभी शुरू हुई है। लिफ्ट में कोई ऑपरेटर तैनात नहीं है। इसके चलते गलत बटन दबाने से लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें