फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का क्लोन बना बैंक खाते से 34 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 6 निवासी एक व्यक्ति के एटीएम का क्लोन तैयार कर उसके खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही खाते से रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया तो शिकायतकर्ता बैंक पहुंचा तो पता चला कि एटीएम क्लोन तैयार करके रुपये निकाले गए हैं। पुलिस को दी शिकायत में देसराज ने बताया कि उसका पंजाब सिंध बैंक की रतिया ब्रांच में खाता है। बीती 6 जनवरी को उनके मोबाइल पर खाता से 34 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। एटीएम कार्ड पास खुद के पास ही था और न ही उन्होंने वह राशि निकलवाई। बाद में बैंक से जानकारी मिली कि एटीएम का इस्तेमाल करके राशि निकाली गई है। इस पर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से रुपये निकालने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें