फतेहाबाद। शहर के पंचायत भवन में एक वकील के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वकील की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एडवोकेट डीसी कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर आरोपी मूसाखेड़ा निवासी जरनैल सिंह, धारसूल कलां निवासी रामनिवास, सूरजाराम, जगदीश, सुभाष, प्यारा, ढेर निवासी मेलू और धारसूल खुर्द निवासी बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट सुनील ने बताया कि 21 फरवरी की दोपहर को करीब एक बजे एक केस के मामले में पंचायत भवन गया था। इस दौरान उक्त आरोपी मारपीट करने लगे और डायल 112 को सूचना दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट की और चश्मा तोड़ दिया। इसके अलावा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्
22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्
22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्