फतेहाबाद। सुबह सैर करने गई महिला से युवक ने मारपीट की। इस मामले में शहर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में 44 वर्षीय राज जिंदल निवासी जवाहर चौक ने बताया कि वह सुबह की सैर करने के लिए पपीहा पार्क जा रही थी। सुबह करीब साढ़े 4 बजे जब वह पैदल हंस मार्केट के पास पहुंची तो एक युवक उसके पीछे से आया और उसका गला दबा दिया। युवक ने मुंह को सफेद कपड़े से ढका हुआ था। उसने शोर मचाया तो गली में कचरा उठाने वाली दो औरत आई, जिनको देख कर वह युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद