फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो हजार के नोट बंद होते ही ज्वेलरी विक्रेताओं के फोन की बजने लगी घंटियां

Sat, 20 May 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। आरबीआई की दो हजार रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद ज्वेलरी विक्रेताओं के फोन की घंटियां बजने लगी हैं। दो हजार के नोट जमा किए बैठे लोग अब उन्हें बैंक में जमा करवाने के बजाय ज्वेलरी में निवेश करना चाह रहे हैं। यही कारण है कि 63 हजार के बजाय सोना 70 हजार रुपये प्रति तोला बिक रहा है।
विज्ञापन

आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार 23 मई से दो हजार के नोट बदले जाने हैं। इसलिए उससे पहले लोग ज्वेलर्स से सोना व चांदी खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं। मुनाफा कमाने के चक्कर में ज्वलेरी विक्रेताओं ने भी रेट बढ़ा दिए हैं। दो-दो हजार के नोटों की एवज में सोना खरीदने पर रेट 63 के बजाय 70 हजार रुपये प्रति तोला लगेगा, जबकि चांदी भी 70 के बजाय 75 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेची जा रही है। कुछ ज्वेलर्स ने बताया कि एमसीएक्स शनिवार को बंद रहता है और उनको रेट पता नहीं चल रहा था। सोमवार को ही रेट सामने आएंगे, लेकिन यह प्रक्रिया लंबी नहीं चलने वाली है।

एक ही दिन में पीएनबी में जमा हुए 36 लाख रुपये
फतेहाबाद के पीएनबी बैंक में शुक्रवार को जहां दो-दो हजार रुपये के नोटों के साथ मात्र दो लाख रुपये ही जमा हुए थे। वहीं, शनिवार को 36 लाख रुपये के नोट लोगों ने अपने खाते में जमा करवाए हैं। लोगों का कहना है कि आम आदमी को इससे कोई नुकसान नहीं है, क्योंकि उनके पास दो हजार के नोट अधिक नहीं हैं, लेकिन बड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों को चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

बाजार में दो हजार का नोट देखते ही आनाकानी कर रहे दुकानदार
वहीं, दूसरी ओर बाजारों में भी दुकानदार दो हजार का नोट लेने में आनाकानी करते नजर आए। पेट्रोल पंप व शराब ठेकों पर लोग 100 रुपये का पेट्रोल व शराब खरीदने के लिए लोग दो-दो हजार के नोट लेकर पहुंचे हुए थे, ताकि इनको खपाया जा सके।

सुबह से ही लोगों के फोन आ रहे हैं कि वह दो हजार के नोट के बदले में सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं। हमने तो फिलहाल मना कर दिया, लेकिन कई स्थानों पर सोने को अधिक रेट में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

-नवीश, ज्वैलर्स फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें