फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक राइस मिलर्स हड़ताल पर हैं, एजेंसियां खरीदेगी धान : डीसी

Thu, 03 Oct 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
धान खरीद प्रक्रिया को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेती डीसी मनदीप कौर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। खरीफ सीजन के दौरान खरीद की जाने वाली धान सहित अन्य फसलों को खरीदने और मंडियों में सभी प्रकार की पुख्ता तैयारियों की समीक्षा के संबंध में मार्केट कमेटी अधिकारियों और खरीद एजेंसियों के साथ उपायुक्त मनदीप कौर ने बैठक की।
विज्ञापन

डीसी ने सभी खरीद एजेंसियों से कहा है कि जब तक राइस मिलर्स हड़ताल पर हैं, तब तक हैफेड, फूड सप्लाई और एचडब्ल्यूसी को 17 प्रतिशत तक नमी वाले पूरे धान की खरीद करना है और उसे बोरियों में भरकर अपने गोदामों में ले जाना होगा। उन्होंने खरीद एजेंसियों से कहा कि मंडियों में उठान के लिए पर्याप्त मात्रा में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा होनी चाहिए। मंडियों में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उठान के लिए लगाई गई गाड़ियों के नंबर संबंधित मार्केट कमेटी के कार्यालय में चस्पा करेंगे।
डीसी ने मार्केट कमेटी अधिकारियों से कहा कि वे गेट पास काटने में विलंब न करें। किसान को फसल बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़े, इस प्रकार की व्यवस्था बनाएं। गेट पास काटने के लिए अतिरिक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर और कंप्यूटर की मांग भेजें। मंडियों में पीने के पानी, शैड, किसान के रहने का इंतजाम, शौचालय और सफाई की पूर्ण व्यवस्था भी रखें।
विज्ञापन

-
अधिकारी अपना स्टेशन न छोड़ें, अनावश्यक छुट्टी न लें
डीसी ने खरीद कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे अपना स्टेशन न छोड़ें। अनावश्यक रूप से छुट्टी पर न जाएं। छुट्टी पर जाने से पहले वे उनसे अनुमति अवश्य लेंगे। प्रत्येक मंडी प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि आढ़तियों का सहयोग करें। प्रत्येक मंडी के लिए मंडी पर्यवेक्षक नियुक्त करें, उन्हें नमी मीटर प्रदान करें और सुनिश्चित करें कि 17 प्रतिशत मानक के भीतर कोई भी धान बिना बोरी या बिना उठान के न रहे। मंडी में आने वाले धान का सही समय पर उठान होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें