फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बहन की शादी का कार्ड बांटने गए सेना के जवान का सड़क हादसे में निधन

Wed, 22 Nov 2023 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

बहन की शादी का कार्ड बांटने गए सेना के जवान का सड़क हादसे में निधन हो गया। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
फतूेहाबाद के गांव ढाणी ईस्सर में सेना के जवान को पुष्प चक्र चढ़ाने पहुंचे सेना के अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के गांंव बोस्ती के पास अपनी चचेरी बहनों की शादी के कार्ड बांटने के लिए गए भारतीय सेना के जवान की सड़क हादसे में मंगलवार रात मौत हो गई। बुधवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले उनके शव को फतेहाबाद के हांसपुर चौक से गांव ढाणी ईस्सर ले जाया गया और यहां पर सेना की टुकड़ी ने उनको सलामी दी व पुष्प चक्र अर्पित किया। इस मामले में टोहाना सदर पुलिस ने मृतक सैनिक के चचेरे भाई रिसाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात टाटा 407 चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार (35) निवासी ढाणी ईस्सर भारतीय सेना में सैनिक के पद पर तैनात थे। उनके चचेरे भाई देसराज की दो पुत्रियों की 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी पर शादी तय की गई थी। संदीप भी इस विवाह समारोह में भाग लेने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में उनके चचेरे भाई रिसाल सिंह ने बताया कि वह तथा संदीप टोहाना क्षेत्र में अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर मंगलवार को अपनी रिश्तेदारा में कार्ड बांटने के लिए गए थे। रिसाल सिंह ने बताया कि जब वह गांव पारता में शादी के कार्ड बांट कर अपने गांव ढाणी ईस्सर जा रहे थ, तो गांव बोस्ती से भट्टू रोड पर एक बैलगाड़ी को ओवरटेक करते हुए टाटा 407 के चालक ने संदीप की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में संदीप की मौत हो गई।

बुधवार को संदीप के शव का टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद बुधवार शाम को संदीप का पार्थिव शरीर फतेहाबाद के हांसपुर चौक पर लाया गया, जहां सेना की गाड़ी में बड़े मान सम्मान के साथ उनके शव को ढाणी ईस्सर पहुंचाया गया।

यहां पर सेना के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी व पुष्प चक्र चढ़ाकर मातमी धुन बजाई। इसके बाद बंदूकों से फायर करके उनको सलामी दी गई और राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें