फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हथियार बंद युवकों ने गली में किया हंगामा, गाड़ी के शीशे तोड़े

विज्ञापन
फतेहाबाद के माजरा रोड पर युवकों द्वारा तोड़ा गया कार का शीशा
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के माजरा रोड पर गली नंबर दो में रविवार देर रात को करीब साढ़े 11 बजे हथियारबंद युवकों ने गली में जमकर हंगामा किया। युवकों ने गली में खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और घरों में ईंटें बरसाई। पुलिस के आने सूचना मिलते ही युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की और हमलावर युवकों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गली नंबर दो के लोगों ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोग जान बचाने के लिए घर में घुस गए। इस दौरान पीछा कर रहे युवक हथियारों के साथ आए और उन्होंने घरों में ईंटें बरसानी शुरू कर दी। युवकों ने गली में खड़ी राजू नाम के व्यक्ति की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए। गली के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कोट
माजरा रोड पर देर रात को हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।
-महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें